फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pithoragarh nine mountaineers name in World Record India

देवभूमि के इस जिले के नौ पर्वतारोहियों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज

Wed, 22 May 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 May 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
pithoragarh nine mountaineers name in World Record India
प्रतीकात्मक

सीमांत जिले के नौ पर्वतारोहियों के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की मुहिम को एक नई पहचान मिली है। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की संस्तुति पर इनके नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


इन लोगों ने 2017 में कुमाऊं की पिंडर घाटी के बलजुरी पर्वत (17 हजार फिट) पर हिमालय बचाओ अभियान के तहत 71 बैग कूड़ा एकत्र कर बागेश्वर पालिका को सौंपा।  

विज्ञापन

इन्होंने ध्वज फहरा कर रिकार्ड बनाया

हिमालय में स्वच्छता अभियान के तहत  इस (इंट्रेसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स) संस्था का चयन हुआ। वरिष्ठ पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू, विश्वदेव पांडेय के नेतृत्व में दल अभियान को रवाना हुआ।

पर्वतारोही मनीष कसनियाल के साथ ही चंचल प्रसाद, काशी खत्री, राहुल भट्ट, भुवन चौबे, नंदा, दीपिका टोलिया ने बलजुरी पर्वत पर भारत, पर्वतारोहण संस्थान, ओएनजीसी, आइस और रेड क्रॉस का ध्वज फहरा कर रिकार्ड बनाया। भारतीय रेड क्रास समिति के राज्य प्रतिनिधि कुंदन सिंह टोलिया ने नौ पर्वतारोहियों  का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज होने को सीमांत क्षेत्र की उपलब्धि बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed