फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh News in Hindi: road connecting china border increase India-China business

पिथौरागढ़ : तवाघाट-लिपुलेख सड़क के बनने से अब भारत-चीन व्यापार होगा सुगम

Sat, 09 May 2020 06:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीपक कापड़ी, अमर उजाला, पिथौरागढ़
दीपक कापड़ी, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh News in Hindi: road connecting china border increase India-China business
चीन सीमा तक सड़क - फोटो : अमर उजाला

चीन सीमा के लिए तवाघाट-लिपुलेख सड़क के बनने से भारत चीन व्यापार सुगम हो जाएगा। बुनियादी सुविधा के अभाव में भारत-चीन व्यापार को लेकर व्यापारियों का मोह भंग हो रहा था। सड़क न होने के कारण पहले व्यापारियों को घोड़े-खच्चरों से धारचूला से गर्बाधार तक 45 किमी. वाहन से चलने के बाद सामान के साथ पैदल यात्रा शुरू करनी पड़ती थी।

विज्ञापन


इसके बाद व्यापारियों को पहले गर्बाधार से मालपा 10 किमी., मालपा से बूंदी नौ किमी., बूंदी से गुंजी 18, गुंजी से कालापानी आठ, कालापानी से नाभीढांग आठ किमी. और नाभीढांग से तकलाकोट 25 किमी. पैदल चलने के बाद सामान तकलाकोट अंतरराष्ट्रीय मंडी तक सामान पहुंचाना पड़ता था।
विज्ञापन


धारचूला से लिपुलेख तक सड़क पहुंचने के बाद अब व्यापारियों को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। चीन वर्ष 2000 में ही लिपुलेख तक सड़क पहुंचा चुका है। अब चीनी व्यापारी चीन से तकलाकोट तक 25 किमी. वाहन से आकर सीधे सामान उठा सकते हैं। सड़क के पहुंचने के बाद व्यापारियों में व्यापार बढ़ने की उम्मीद हैं। वरिष्ठ ट्रेड सहायक खीमानंद भट्ट का कहना है कि सड़क के बनने से व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोरोना के कारण भारत-चीन व्यापार के शुरू होने की उम्मीद नहीं

कोरोना के चलते इस वर्ष भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इस वर्ष व्यापार शुरू होने की न के बराबर उम्मीद है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला का कहना है कि इस बार व्यापार नहीं हो पाएगा।

वर्ष 2015 में 32,61,845 रुपये का आयात, 71,62,32,670 रुपये का निर्यात, वर्ष 2016 में 52,15,56 रुपये का आयात और 19,75,95,650 का निर्यात, वर्ष 2017 में 7,34,494 रुपये का आयात और 87,85,46,050 रुपये का निर्यात हुआ। वर्ष 2018 में 5,34,684 रुपये का आयात और 87,86,42,560 रुपये का निर्यात हुआ था।

इन वस्तुओं का होता है व्यापार

गुड़, मिश्री, दन, कालीन, माचिस, एल्यूमीनियम के बर्तन, बांस के डंडे, कूट्टू का आटा, सूखी मूली सहित कई अन्य चीजों का व्यापार किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed