{"_id":"648e60b20290754fd900d943","slug":"pithoragarh-bhim-singh-the-hero-who-fought-three-wars-for-the-country-is-no-more-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh : देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले नायक भीम सिंह नहीं रहे, सेना के अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh : देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले नायक भीम सिंह नहीं रहे, सेना के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Sun, 18 Jun 2023 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Jun 2023 07:11 AM IST
सार
इलाज के लिए उन्हें पिथौरागढ़ स्थित सेना के अस्पताल में लाया गया था। तीन दिन भर्ती रहने के बाद शनिवार को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के लिए तीन युद्धों में वीरता दिखाने वाले 17 कुमाऊं के नायक भीम सिंह (90) का निधन हो गया है। कुछ दिन पूर्व उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए उन्हें पिथौरागढ़ स्थित सेना के अस्पताल में लाया गया था। तीन दिन भर्ती रहने के बाद शनिवार को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
तल्ला जोहार की ग्राम पंचायत बरा निवासी नायक भीम सिंह का शनिवार को नाचनी-भुजगड़ नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने 1962 में भारत-चीन, 1965 में भारत-पाक और 1971 का युद्ध लड़कर दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। उनके बेटे हरीश सिंह राणा भी सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। भीम सिंह के निधन पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन