फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pithoragarh Assembly By election Congress announces four Candidates

पिथौरागढ़ उपचुनाव: मयूख की ना के बाद कांग्रेस ने घोषित किए चार दावेदार

Mon, 28 Oct 2019 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Oct 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
pithoragarh Assembly By election Congress announces four Candidates
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्व विधायक मयूख महर के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस नेता कुंवर सिंह बोहरा और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी ने दावेदारी पेश की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि पूर्व विधायक मयूख महर चुनाव लड़ने से इंकार कर रहे हैं। पार्टी को दूसरों को भी मौका देना चाहिए। जोशी का कहना है कि पार्टी नया नेतृत्व पैदा नहीं करेगी तो कौन करेगा।
विज्ञापन


कहा कि वह 40 साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। कभी पार्टी नहीं छोड़ी। यदि मैंने निष्ठा के साथ काम किया है तो पार्टी को एक मौका मुझे भी देना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने बताया कि वह भी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसके लिए पार्टी हाईकमान के सामने दावेदारी प्रस्तुत की है। वह कहते हैं कि वैसे तो पूर्व विधायक मयूख महर को ही चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अनिच्छा जता रहे हैं। पार्टी को एक मौका उन्हें (पंत) भी देना चाहिए। कांग्रेस नेता कुंवर सिंह बोहरा कहते हैं कि उन्होंने पार्टी की सच्ची सेवा की है। पार्टी को उन्हें भी एक मौका देना चाहिए। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी दीनू ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी को दावेदारी से संबंधित पत्र भेज दिया है। कहा है कि वह छात्र राजनीति से ही पार्टी से जुड़े हैं। हाईकमान को उनकी दावेदारी का सम्मान करना चाहिए। 


भाजपा का पंत परिवार पर फोकस
सूत्रों के अनुसार भाजपा का स्वर्गीय प्रकाश पंत के परिवार पर ही फोकस है। स्वर्गीय पंत की पत्नी चंद्रा पंत चुनाव लड़ने से इंकार कर चुकी हैं। उन्होंने भी देवर भूपेश पंत का नाम आगे बढ़ाया है। भूपेश पंत टिकट की दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। खुद भूपेश पंत की सक्रियता और सोशल मीडिया में उनके समर्थन में चल रही मुहिम भी इस बात की तस्दीक कर रही है। हालांकि, भाजपा से केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी समेत कुछ और लोगों ने दावेदारी की है। पूरी संभावना है कि एक-दो दिन में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed