{"_id":"5db458f38ebc3e93d56cde4e","slug":"pithoragarh-assembly-by-election-bjp-constitute-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ उपचुनाव: भाजपा ने दो सदस्यीय समिति बनाई, प्रत्याशी के लिए पार्टी के पास कई नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ उपचुनाव: भाजपा ने दो सदस्यीय समिति बनाई, प्रत्याशी के लिए पार्टी के पास कई नाम
Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने दो सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। ये चुनाव इस समिति की निगहबानी में होगी। समिति में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और राज्यमंत्री रेखा आर्य को शामिल किया गया है। दो सदस्यीय समिति जल्द पिथौरागढ़ में डेरा डालेगी और चुनावी गतिविधियों का संचालन करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में समिति के गठन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के नाम की घोषणा केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
स्वर्गीय प्रकाश पंत के परिजनों के अलावा पार्टी के पास कई कार्यकर्ताओं के नाम हैं। इन सभी नामों का एक पैनल तैयार करके केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व नाम तय करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद इस पर चर्चा होगी। इस बीच दो सदस्यीय कमेटी चुनाव संचालन के कार्य में जुट जाएगी। भट्ट ने कहा कि पार्टी उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होगी।