फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh: A drunk man threw his friend into the ditch, body recovered after four days

पिथौरागढ़: शराब के नशे में युवक ने अपने साथी को खाई में फेंका, चार दिन बाद बरामद हुआ शव

Wed, 27 May 2020 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 May 2020 09:18 PM IST
सार

  • पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
  • लॉकडाउन के चलते कुछ दिन पूर्व दिल्ली से लौटे थे पांचों युवक

विज्ञापन
Pithoragarh: A drunk man threw his friend into the ditch, body recovered after four days
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पिथौरागढ़ में शराब के नशे में एक युवक ने अपने साथी को ही धक्का देकर खाई में फेंक दिया। मामला 24 मई का है। बुधवार को चार दिन बाद पुलिस ने युवक का शव खाई से बरामद कर लिया। आरोपी युवक को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पांचों युवक दिल्ली में नौकरी करते थे और लॉकडाउन के चलते काम बंद होने से कुछ दिन पूर्व ही गांव लौटे थे।

विज्ञापन


मूनाकोट ब्लॉक के हल्दू गांव के पांच युवक 24 मई को पिकनिक मनाने पास के भौरा तोक गए थे। सभी ने वहां शराब पी और मीट खाया। वापस लौटते समय तेज सिंह सौन (24) पुत्र तारा सिंह और संदीप सिंह सौन के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर अन्य तीन साथी घरों को लौट आए।
विज्ञापन



झगड़े के दौरान तेज सिंह ने संदीप के हाथ की अंगुली काट दी। इस पर नशे में धुत संदीप ने तेज सिंह को खाई में धकेल दिया। शाम तक तेज सिंह घर नहीं लौटा तो उसके चचेरे भाई मदन सिंह ने अगले दिन वड्डा चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद बुधवार को संदीप सिंह को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ में संदीप ने साथी को खाई में फेंकने की बात कबूल करते हुए पूरी सच्चाई उगल दी। बुधवार को जाजरदेवल थाना प्रभारी पीएस नेगी और एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में उतरकर दुर्गम क्षेत्र में पड़े शव को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी एचएस डांगी ने बताया युवक के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed