पिरान कलियर: सेल्फी ले रहा था युवक, गंगनहर में गिरा और हो गया लापता
- कलियर में गंगनहर के घाट के पास खड़ा होकर युवक ले रहा था सेल्फी
- अचानक पैर फिसलने से गिरा, दरगाह पर जियारत करने आया था युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगनहर के घाट पर मोबाइल से सेल्फी लेते समय अचानक एक युवक का पैर फिसला और वह गंगनहर में जा गिरा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की घंटों गंगनहर में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ कलियर जियारत करने आया था।
पुलिस के अनुसार, अब्बास (19) पुत्र अबरार निवासी गांव नरियापुर, थाना विंथली सेनपुर जिला बरेली, यूपी शुक्रवार सुबह अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ यहां जियारत करने आया था। कलियर में घूमते हुए वह दोस्तों के साथ गंगनहर के घाट पर जा पहुंचा। यहां अब्बास गंगनहर किनारे खड़ा होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इस बीच उसका पैर अचानक फिसल गया और वह गंगनहर में जा गिरा।
गंगनहर में डूबता गया और अचानक लापता हो गया
युवक को डूबता देख साथियों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गंगनहर में डूबता गया और अचानक लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक गंगनहर में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
वहीं, सूचना मिलते उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे के गंगनहर में डूबने को लेकर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। जल पुलिस के जवानों को तलाश में लगाया गया है।