फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pink Ball Test played for the first time in India thrilled so much

भारत में पहली बार खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट ने किया रोमांचित, दादा की मेहनत को दिया श्रेय

Sat, 23 Nov 2019 01:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 Nov 2019 01:39 PM IST
सार

  • सभी ने एक सुर में कहा बोर्ड अध्यक्ष सौरभ गांगुली के फैसले से बढ़ेगा टेस्ट क्रिकेट का रोमांच 
  • बोर्ड उपाध्यक्ष ने दादा की मेहनत को दिया सारा श्रेय, बोले, सफल आयोजन को दिनरात किया एक 

विज्ञापन
Pink Ball Test played for the first time in India thrilled so much
पिंक गेंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेस्ट क्रिकेट के प्रति युवाओं में रोमांच पैदा करने लिए भारत और बांग्लादेश के बीच भारत में खेले गए पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच को लेकर हल्द्वानी के युवा भी काफी रोमांचित नजर आए।

विज्ञापन


खिलाड़ियों के साथ ही क्रिकेट कोच ने भी बीसीसीआई अध्यक्ष व पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली की इस पहल को एक सुर में सराहा है। बोर्ड उपाध्यक्ष महिम ने भी सारा श्रेय बंगाल टाइगर को दिया। 
विज्ञापन


पांच दिवसीय टेस्ट मैच में अपेक्षा के अनुरूप दर्शक नहीं आ रहे थे। ऐसे में लाल बॉल की जगह गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन अपने आप में अनूठा और दर्शकों की संख्या बढ़ाने वाला माना जा रहा है। हालांकि क्रिकेट इतिहास में पहली बार पिंक बॉल टेस्ट मैच 2015 में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंक बॉल टेस्ट मैच को लेकर अमर उजाला ने हल्द्वानी के खिलाड़ियों और क्रिकेट कोच से बात की तो जो बातें निकलकर सामने आई उससे भारत में पिंक टेस्ट का भविष्य बेहतर नजर आ रहा है।

कोलकाता में मौजूद बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि इस पिंक टेस्ट की कामयाबी का सारा श्रेय बोर्ड अध्यक्ष सौरभ दादा को जाता है। उन्होंने इसे कामयाब बनाने के लिए दिनरात मेहनत की है। खचाखच भरा स्टेडियम इस टेस्ट मैच की कामयाबी की गवाही दे रहा है। 

जानिए इनकी राय...

पिंक टेस्ट मैच से क्रिकेट जगत में एक अलग ही तरह रोमांच आएगा। इससे टेस्ट क्रिकेट को लोकप्रियता के साथ खिलाड़ियों को ओस में खेलने का अनुभव भी मिलेगा।  - कपिल सिंह बोरा क्रिकेट कोच

टेस्ट क्रिकेट को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली का फैसला एतिहासिक है। इससे टेस्ट मैच को और ख्याति मिलेगी। साथ ही टेस्ट मैच में नया मोड़ भी आएगा। -अनूप जखमोला क्रिकेट कोच 

टेस्ट मैच को बढ़ाने की यह बेहतरीन पहल है इसमें खिलाड़ियों को कुछ चुनौतियां मिलेंगी साथ ही दर्शकों के लिए मैच का और रोमांच बढ़ेगा जो क्रिकेट के लिए काफी अच्छा है। -निश्चल जोशी क्रिकेट कोच 

भारत में टेस्ट मैच को लेकर बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली का यह पहला प्रयोग निश्चित ही सफल होगा। इससे टेस्ट मैचों में नयापन आएगा और खिलाड़ियों भी काफी कुछ मिलेगा। -दान सिंह भंडारी क्रिकेट कोच

शुरुआत में खिलाड़ियों के लिए लाल बॉल की जगह पिंक बॉल कुछ चुनौतियां खड़ी करेगी, लेकिन काफी अनुभव भी देगी। टेस्ट मैचों के लिए एतिहासिक पहल का स्वागत है। -दान सिंह कन्याल क्रिकेट कोच 

टेस्ट क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए बेहतरीन प्रयास है। इससे टेस्ट क्रिकेट से विमुख हो रहे दर्शक फिर जुड़ेंगे और टेस्ट मैचों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। - गिरीश मेलकानी क्रिकेट एकेडमी संचालक

टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल एक अच्छा प्रयोग है, क्रिकेट में हमेशा नया प्रयोग होता रहता है। आशा है कि सीएयू इसे प्रदेश में भी लागू करेगा। - कमल पपनै कोषाध्यक्ष जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed