सिल्वेस्टर स्टैलॉन के बेटे का हरिद्वार में हुआ पिंडदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के जाने जाने-माने अभिनेता एवं रॉकी फेम हॉलीवुड स्टार सिलेवेस्टर स्टैलॉन के पुत्र का पिंडदान करने उनका परिवार हरिद्वार पहुंचा। हरिद्वार में कनखल के सतीघाट पर परिजनों ने अभिनेता के बेटे का पिंडदान कराया। अपने पुत्र के लिए सिलेवेस्टर तीन वर्ष पहले गाय दान भी कर चुके हैं।
हॉलीवुड स्टार सिलेवेस्टर स्टैलॉन के पुत्र सेग 2012 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सेग शनिवार को सिलेवेस्टर स्वयं तो पिंडदान करने नहीं पहुंच पाए थे अलबत्ता अपने छोटे भाई माइकल स्टॉलन को सपरिवार हरिद्वार भेज दिया था। माइकल की पत्नी मिशेल, रशियन फिल्म स्टार एलेक्सी और उनकी पत्नी ओलगा भी उनके साथ थी।
कनखल के सती घाट पर भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी अध्यक्ष डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने पिंडदान, तर्पण और शैय्या दान के कर्म संपन्न कराए। कर्मों के संपादन में पंडित पंकज ने भी योगदान दिया। डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि पुत्र की मौत के बाद सिलेवेस्टर लगातार परेशान थे। वे पिंडदान करवाने चाहते थे। शनिवार को यह कर्म संपन्न हुआ।
पिता की फिल्म से की थी एक्टिंग की शुरुआत
हॉलीवुड स्टार स्टैलॉन के बेटे होने के साथ ही सेग खुद एक अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता भी थे। सेग ने अपना एक्टिंग करियर अपने पिता की ही सुपर हिट सीरीज रॉकी से शुरू किया था। सेग को पहला ब्रेक रॉकी श्रृंखला की पांचवी फिल्म में स्टैलॉन के ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार के रूप में मिला था।
इसके बाद सेग ने कई फिल्मों में काम किया। बाद में उन्होंने फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। साल 2012 में 36 साल की उम्र में सेग लांस एंजेल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।