{"_id":"5ca8356ebdec2214046f0632","slug":"pilot-baba-health-recovering","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट बाबा के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, आज होंगी हार्ट संबंधी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायलट बाबा के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, आज होंगी हार्ट संबंधी जांच
Sat, 06 Apr 2019 11:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
पायलट बाबा को अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पायलट बाबा के स्वास्थ्य में सुधार है। उन्हें मेडिसिन आईसीयू में रखा गया है। शुक्रवार को उनकी किडनी, लीवर और खून संबंधी जांचें कराई गईं थी। जांच रिपोर्ट में कुछ खास बात नहीं है। सीने में भारीपन, ब्लड प्रेशर और सांस की दिक्कत के कारण बाबा को गुरुवार देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक ने बताया कि बाबा को पहले से ही ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी की दिक्कत है। उनकी हार्ट संबंधी दवाएं भी चल रहीं हैं। उनके लीवर, किडनी और खून संबंधी जांचें कराई गईं। जांच रिपोर्ट में पुरानी बीमारी संबंधी ही लक्षण मिले हैं। रिपोर्ट में कुछ नए लक्षण नहीं हैं। बाबा की शनिवार को हार्ट संबंधी जांचें की जाएंगी।
विज्ञापन