{"_id":"5bd09cebbdec2269c0436d28","slug":"pilgrims-will-not-able-to-visit-maa-purnagiri-dham-at-night-till-21-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि धाम में 21 मार्च तक रात में दर्शन पर लगी रोक, सिर्फ इन दो दिन 24 घंटे खुलेगा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि धाम में 21 मार्च तक रात में दर्शन पर लगी रोक, सिर्फ इन दो दिन 24 घंटे खुलेगा मंदिर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Thu, 25 Oct 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु अब 21 मार्च तक रात के समय मां पूर्णागिरि के दर्शन नहीं कर पाएंगे। अलबत्ता, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही को देखते हुए रात में दर्शन की व्यवस्था खुली रखी जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 24 अक्तूबर से 21 मार्च तक शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक मां के दर्शन करने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान काली मंदिर का प्रवेश द्वार बंद रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालु सुबह पांच से शाम सात बजे तक दर्शन कर सकेंगे। ऐसा इसलिए किया गया है कि सर्दियों में दूर दराज से आने वाले यात्रियों को रात के समय दर्शन में परेशानी न हो।
विज्ञापन