फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pilgrims will go from Kedarnath new way Aastha path next year

अब ‘आस्था पथ’ से केदारनाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे श्रद्धालु, भक्तिमय गीतों से गूंजेगी केदारपुरी

Thu, 01 Nov 2018 08:30 AM IST
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 01 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims will go from Kedarnath new way Aastha path next year
kedarnath

अगले साल बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु मंदाकिनी नदी किनारे बनने वाले नए रास्ते से मंदिर में प्रवेश करेंगे। नदी के किनारे बनाई जा रही सुरक्षा दीवार के ऊपर से पांच मीटर चौड़े एवं 400 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है। मार्ग का नाम ‘आस्था पथ’ रखा जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ धाम को सुरक्षित बनाने के साथ ही मजबूत और भव्य भी बनाया जा रहा है, साथ ही यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी के तहत मंदाकिनी नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही 380 मीटर की सुरक्षा दीवार के ऊपर नया पैदल मार्ग तैयार किया जा रहा है। करीब 20 मीटर रास्ता तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रद्धालुओं को आने जाने में कोई समस्या नहीं होगी

इस मार्ग का उपयोग श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश के लिए किया जाएगा और बाबा के दर्शन के बाद ही भक्त मंदिर मार्ग से लौटेंगे। इस व्यवस्था से धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आने जाने में कोई समस्या नहीं होगी।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धीरज डिमरी ने बताया कि आरसीसी युक्त इस 400 मीटर लंबे मार्ग के ऊपरी सतह पर कटवा पत्थर बिछाए जाएंगे, ताकि इसकी भव्यता और निखरे। रास्ते के निचली तरफ रेलिंग लगाई जाएगी। ऊपरी तरफ हर 13 मीटर पर सोलर लाइट लगेंगी।

विष्य में इस 400 मीटर मार्ग को रेन सेल्टर की तर्ज पर सुरक्षित किया जाएगा, जिससे बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज धूप के दौरान रास्ते पर चलने वाले बाबा के भक्तों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो।

आस्था पथ पर गूंजेगा भक्ति संगीत

श्रद्धालुओं को ‘आस्था पथ’ पर भक्ति संगीत भी सुनाई देगा। हल्के स्वर के साथ यह संगीत पूरे मार्ग पर बजेगा। इस व्यवस्था के लिए मार्ग पर निश्चित दूरी पर विशेष स्पीकर स्थापित किए जाएंगे।

मुख्य पैदल मार्ग पर बनेंगे रेन सेल्टर
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रसाद- 2 योजना में जगह-जगह रेन सेल्टर बनाएं जाएंगे। साथ ही मार्ग को और दुरुस्त किया जाएगा, जिससे यात्रा के दौरान आवाजाही में श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हो।

‘आस्था पथ’ का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। करीब 10 दिनों में कार्य पूरा होने की उम्मीद है। मार्ग पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अगले वर्ष से यात्री इसी रास्ते से मंदिर पहुंचेंगे।’
- मंगेश घिल्डियाल (जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed