{"_id":"5964e4af4f1c1b3f6e8b47e1","slug":"pilgrims-will-get-special-prasadam-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में भक्तों को मिलेगा खास प्रसाद, जिसमें होगा बहुत कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में भक्तों को मिलेगा खास प्रसाद, जिसमें होगा बहुत कुछ
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
kedarnath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक रहा तो आगामी यात्रा में केदारनाथ धाम में भक्तों को स्थानीय उत्पाद से बना प्रसाद मिलेगा।इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में चौलाई (रामदाना) से बना लड्डू को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूह को लड्डू बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों की मानें तो प्रसाद में चौलाई के लड्डू के साथ तुलसी, बेलपत्री, शहद, उदक कुंड का जल, मंडुवे का बिस्कुट आदि पैकिंग कर श्रद्धालुओं को भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
समिति के द्वारा पैकेट का दाम तय कर स्टालों में भी बिक्री की जाएगी। सीडीओ डीआर जोशी ने बताया कि 15 जुलाई को कमेटी की बैठक में आगामी यात्रा में प्रसाद वितरण व अन्य स्थानीय उत्पाद को लेकर चर्चा होगी।