फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pilgrims Death due to heart attack in kedarnath dham today

केदारनाथ में हार्टअटैक से दो यात्रियों की मौत, अब तक 27 यात्रियों की जा चुकी है जान

Fri, 07 Jun 2019 04:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims Death due to heart attack in kedarnath dham today
प्रतीकात्मक - फोटो : social media

केदारनाथ यात्रा पर आए दो यात्रियों की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम से बताया गया कि रूप किशोर (61) पुत्र नंद किशोर शर्मा, निवासी 151 ब्लॉक, 21 वार्ड, 3 बिस्बा गुरुगांवा, हरियाणा अपने परिजनों के साथ केदारनाथ पहुंचे थे। लेकिन बाबा के दर्शनों के लिए मंदिर में जाते समय, उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की।

विज्ञापन


उन्हें हेलीकॉप्टर से तत्काल फाटा लाया गया। यहां से उन्हें सड़क मार्ग से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ बीते बृहस्पतिवार रात्रि लगभग 10 बजे केदारनाथ धाम में गोविंद प्रसाद गोयल (60) पुत्र मूल चंद, निवासी रामगढ़, जिला अलवर, राजस्थान की अचानक तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन


परिजनों द्वारा उन्हें पुलिस की मदद से स्थानीय सिक्स सिग्मा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। कपाट खुलने के बाद से यात्रा में अभी तक 27 यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुरुवार केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा के दौरान बुधवार को दो महिलाओं सहित चार लोगों की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। बताया गया कि कल केदारनाथ में प्रात: 9.30 बजे कल्पना खरे (67) पत्नी विमल खरे, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन पुलिस की मदद से महिला को सिक्स सिग्मा अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

एक अन्य महिला यात्री इमरती देवी (67) पत्नी इंदर सिंह, निवासी सैनीपुरा, सुभाष रोड, जिला रोहतक (हरियाणा) की गौरीकुंड में अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें फाटा चिकित्सालय लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान अभी तक सात तीर्थयात्रियों की मौत

टीजीएमओयू के बस चालक कृपाल सिंह (64 वर्ष) पुत्र गोविंद सिंह, निवासी ग्राम कंडियाल, प्रतापनगर, लंबगांव, टिहरी की सीतापुर में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। बताया गया है कि वह हरिद्वार से यात्रियों को केदार दर्शन के लिए लाया था। सीतापुर में बस खड़ी करने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे जयपुर (राजस्थान) के एक तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे यमुनोत्री मंदिर परिसर में तीर्थयात्री पुरण जी मीणा (48) पुत्र कल्याण मीणा निवासी सेक्टर 8 इंदिरागांधी नगर जयपुर (राजस्थान) की अचानक तबियत बिगड़ गई।

परिजन उन्हें लेकर यमुनोत्री स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने हार्टअटैक को मौत का कारण बताया। इस यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अभी तक हार्टअटैक से सात तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed