फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pilgrimages traveling began without registration

बिना पंजीकरण शुरू हुई धामों की यात्रा

Sat, 28 Sep 2013 12:23 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 28 Sep 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
Pilgrimages  traveling began without registration

आपदा में हताहत हुए यात्रियों का नाम-पता तो दूर, राज्य सरकार के पास अभी भी उनका सही आंकड़ा नहीं है। मगर इसके बावजूद त्रासदी से सरकार ने कोई सबक नहीं लिया है।

विज्ञापन


बरती गई लापरवाही
यात्रा के प्रथम चरण में यात्रियों के पंजीकरण के लिए बरती गई लापरवाही दूसरे चरण में भी जारी है। बीते दिनों धामों की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का पंजीकरण नहीं किया गया। जिससे किसी भी प्रकार के जोखिम में संबंधित लोगों का पता लगाना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन


लंबे अरसे से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का तीर्थनगरी में नगर पालिका प्रशासन की ओर से पंजीकरण किया जाता है। बीते कुछ वर्षों से इस प्रक्रिया को लेकर मनमानी चल रही है। जिससे यात्रियों का सही रिकार्ड मेंटेन नहीं हो पा रहा है। इसका कारण ऋषिकेश के साथ ही हरिद्वार में भी बिना ठोस व्यवस्था के पंजीकरण शुरू कराने को माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथः सरकार के बड़े दावों की हवाई 'तैयारी'


यही कारण है कि यात्रा के प्रथम चरण मई-जून में भी स्थानीय स्तर पर चुनिंदा वाहनों (यात्रियों) का ही रजिस्ट्रेशन किया गया। बीती माहभर की यात्रा में धामों में पहुंचने वाले कुल यात्रियों की संख्या 10 से 12 लाख के सापेक्ष महज डेढ़ लाख लोगों का ही पंजीयन हो सका था। इनमें भी अधिकांश वाहन ज्वाइंट रोटेशन के तहत संचालित होने वाले थे।

अब जबकि दोबारा यात्रा आरंभ हो चुकी है, मगर पालिका प्रशासन की ओर से यात्रियों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। लोग बिना रजिस्ट्रेशन के ही जोखिमभरी यात्रा करने को विवश हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed