फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pihu, Lokanshi and Atreya shot and won gold

Dehradun News: पीहू, लोकांशी और आत्रेय ने निशाना लगा जीता गोल्ड

Wed, 29 May 2024 05:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Pihu, Lokanshi and Atreya shot and won gold
इंटर स्कूल ओपन शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल अंडर-18 महिला वर्ग में पीहू, अंडर-14 महिला वर्ग में लोकांशी बिष्ट और अंडर-12 पुरुष वर्ग में आत्रेय भंडारी ने गोल्ड पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही निशानेबाजों ने विभिन्न स्पर्धाओं में तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और एक ब्रांज मेडल समेत कुल नौ पदक जीते।
विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल में 24 से 26 मई तक आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में सम्मानित किया गया। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, इस उपलब्धि से स्कूल के अन्य निशानेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के 150 निशानेबाजों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। एसबीपीएस शूटिंग अकादमी के कोच अक्षय आनंद ने बताया, 10 मीटर एयर राइफल अंडर-12 महिला वर्ग में काव्यांशी ने सिल्वर अंडर-14 में अवनी भंडारी और अंडर- 16 में दिशा राजपूत ने सिल्वर के साथ पुरुष एयर राइफल अंडर-14 में रुद्र, अंडर-8 में देवांश ने सिल्वर मेडल जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-12 में प्रिया बडोला ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed