{"_id":"6870c856dff66c9346091408","slug":"pig-attacked-a-woman-and-badly-injured-her-devprayag-srinagar-garhwal-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devprayag: घास काट रही महिला पर झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने किया हमला, लहुलुहान हालत में जान बचाकर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag: घास काट रही महिला पर झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने किया हमला, लहुलुहान हालत में जान बचाकर भागी
Fri, 11 Jul 2025 02:11 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:11 PM IST
सार
झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। लहुलुहान हालत में महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवप्रयाग नगर के समीपवर्ती तुंणगी गांव में घास लेने गई महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को सीएचसी बागी में उपचार के लिए ले जाया गया जहां से श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह तुंणगी गांव निवासी जगदम्बा देवी (63) पत्नी स्व जीत सिंह पास के गदेरे में घास लेने गई थी। यहां झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने अचानक हमला कर हाथ व पैर को बुरी तरह काटकर गहरे घाव कर दिए। लहुलुहान जगदंबा देवी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: कांवड़ यात्रा आज से प्रारंभ...गंगा और शिव को समर्पित, दक्षेश्वर बनकर एक माह कनखल में बिताएंगे आशुतोष
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा बेसुध महिला को सीएचसी पाली ले जाया गया।जहाँ महिला की स्थिति गंभीर देखते चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर बेस अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया। तुंणगी गाँव वासियों ने रेंजर एम एस रावत को ज्ञापन देकर जंगली सुअरो से उन्हे सुरक्षा दिये जाने व गरीब महिला जगदम्बा देवी को उचित मुआवजा देने की मांग की ।