फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pieces of glasses in breakfast

अस्पताल की बड़ी लापरवाही, बस टल गया हादसा

Thu, 11 Sep 2014 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 11 Sep 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
pieces of glasses in breakfast

हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक अस्पताल की ने ऐसी लापरवाही कर दी कि जिसके चलते कई सारे मरीजों की जान पर बन सकती थी।

विज्ञापन


सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल में प्रबंधन ने ब्रेकफास्ट मरीजों को में पपीते के साथ कांच का टुकड़ा खाने में दे दिये। एक मरीज की ओर से सिडकुल पुलिस चौकी में तहरीर भी दी गई है। वहीं मेट्रो अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है।

न्यू शिवालिक नगर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सिंह (40 वर्ष) पुत्र गणेश सिंह निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी को मलेरिया की शिकायत होने पर बुधवार को मेट्रो अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन


मरीजों को हुआ अल्ट्रासाउंड
बृहस्पतिवार की सुबह मरीजों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से ब्रेकफास्ट में पपीता दिया गया। इस दौरान अजय सिंह सहित एक अन्य मरीज के ब्रेकफास्ट में कांच के टुकड़े पाए गए। इसके बाद मरीजों के साथ ही अजय सिंह के परिजनों एवं व्यापारी वर्ग ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसे पैंट्री की गलती बताकर जांच का आश्वासन दिया। साथ ही दोनों मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी कराया गया है। अल्ट्रासाउंड सामान्य आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर
व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विशभनोई के नेतृत्व में व्यापारी वर्ग ने सिडकुल चौकी पहुंचकर मरीज अजय सिंह की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


वहीं मेट्रो अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी ओर से भी मामले की जांच की जा रही है। अस्तपाल प्रबंधन ने भी पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed