फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pickup vehicle fell into 100 meter ditch, three people died

Dehradun News: 100 मीटर खाई में गिरा पिकअप वाहन, तीन लोगों की मौत

Mon, 06 May 2024 03:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Pickup vehicle fell into 100 meter ditch, three people died
विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटरमार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर का एक वाहन रविवार शाम करीब छह बजे विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा था। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। शाम करीब 7:15 बजे छिबरौ पावर हाउस के पास वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने तीनों शव और गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन




थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार कुंवर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी सेनठा, रोहित पुत्र विपिन और मनमोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक नेरुवा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। वाहन चालक सुशील पुत्र कान्हा सिंह निवासी ग्राम केलारा, थाना नेरवा हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed