फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pickup fell into 80 meter deep ditch

Dehradun News: अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप

Wed, 16 Apr 2025 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pickup fell into 80 meter deep ditch
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहारी के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी को उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मंगलवार को विकासनगर से एक पिकअप उत्तरकाशी के बड़कोट नौगांव की ओर जा रही थी। वाहन में टिहरी जिले के नैनबाग के सेंदपुर निवासी चालक रोशन (32), उनकी पत्नी किरण (30), पुत्र अभिनव (16) और आदि (10) सवार थे। करीब चार बजे लोहारी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी में खाई में जा गिरी। इस दौरान पिकअप में सवार चारों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। सूचना पर उपनिरीक्षक नीरज कठैत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भिजवाया गया। थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि चारों घायल खतरे से बाहर हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed