फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   physically assault victim girl commit suicide in haridwar

शादी के नाम पर एक साल तक युवक करता रहा दुष्कर्म, धोखा मिला तो परेशान किशोरी ने उठाया ये कदम

Sun, 14 Apr 2019 06:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Apr 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
physically assault victim girl commit suicide in haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर

युवक पर शादी के नाम पर झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली किशोरी ने आज ऐसा कदम उठाया कि परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परेशान किशोरी रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन दिन पहले ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन


किशोरी की आत्महत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस अब आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर की एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने मोहल्ले के ही युवक पर पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया था। परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने मंगलौर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत कर तहरीर दी थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस अभी आरोपी की तलाश ही कर ही रही थी कि इसी बीच रविवार सुबह किशोरी ने आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार, सुबह 11.30 बजे घर के कमरे में छत में पंखा लटकाने के लिए बनाए गए हुक में चुन्नी का फंदा बनाकर किशोरी ने फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पिता और भाई मजदूरी करने गए थे जबकि मां भी बाहर गई थी।

कुछ देर बाद किशोरी का भाई घर आया तो दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में प्रवेश करने पर किशोरी फंदे से लटकी मिली। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने किशोरी के शव को फंदे से नीचे उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच जानकारी पाकर मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा, ‘आई एम सॉरी मां’

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि मृतका नाबालिग थी और हाईस्कूल में पढ़ती थी। उन्होंने बताया कि मौके पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मौत को गले लगाने से पहले किशोरी ने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने अपनी मां से आत्महत्या करने के लिए माफी मांगी है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मां से बार-बार माफी मांगी है। उसने अंग्रेजी में कई बार ‘आई एम सॉरी’ लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed