फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   physical assault victim missing from home since many days in dehradun

देहरादूनः दुष्कर्म पीड़िता किशोरी छह दिनों से लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

Fri, 07 Jun 2019 10:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Jun 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
physical assault victim missing from home since many days in dehradun
प्रतीकात्मक

दुष्कर्म की एक पीड़िता छह दिनों से लापता है। पीड़िता का मुकदमा पोक्सो न्यायालय में अंतिम चरण में चल रहा है। परेशान परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने प्रतिवादी पक्ष पर ही लड़की को गायब करने का शक जताया है। उधर, पुलिस के अनुसार पीड़िता की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक साल 2017 में कैंट कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस संबंध में किशोरी के परिजनों ने क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

मुकदमे में जल्द फैसला होने वाला है

वर्तमान में इस मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। पीड़िता और उसके परिजनों के बयान हो चुके हैं, जबकि फोरेंसिक एक्सपर्ट व पुलिस के कुछ अधिकारियों के बयान होने बाकी हैं। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता सौरभ दुसेजा ने बताया कि मुकदमे में जल्द फैसला होने वाला है। इसी बीच पीड़िता अचानक घर से लापता हो गई। पीड़िता के भाई ने बताया कि 30 मई की शाम घर में कोई नहीं था।

इसके बाद जब परिजन घर लौटे तो उसकी बहन घर पर नहीं थी। इस पर कैंट कोतवाली में उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लगातार पुलिस से गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब पुलिस की ओर से नहीं मिल रहा है। 

मां बोली- लाश ही दे दो मेरी बेटी की

पीड़िता के लापता होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़िता की मां ने शक जताया है कि उसकी बेटी की हत्या भी की जा सकती है। ऐसे में यदि यह बात है तो कम से कम उसकी लाश ही ढूंढकर उन्हें सौंप दी जाए। लड़की के परिजन पुलिस के हर दर पर गुहार लगा चुके हैं। 

लड़की की तलाश चल रही है। उसके पास कोई फोन भी नहीं है तो लोकेशन आदि का भी पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन मुखबिरों को सक्रिय किया गया है। आसपास के थानों में भी सूचना दे दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही लड़की के संबंध में कोई सुराग मिल सकेगा। 
- नदीम अतहर, कोतवाल, कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed