{"_id":"5d71ecac8ebc3e93b774df74","slug":"physical-assault-case-registered-against-a-military-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, चार साल से शादी का झांसा देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, चार साल से शादी का झांसा देने का आरोप
Fri, 06 Sep 2019 12:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के बागेश्वर में सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। काफलीगैर के नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेदीबगड़ पटवारी चौकी में धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सेना के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
काफलीगैर तहसील के एक गांव की युवती ने बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कनालीछीना क्षेत्र के ग्राम पीपली निवासी राकेश कुमार सैन्यकर्मी है। करीब चार साल से उसका पीड़िता से संबंध था। इस दौरान शादी का झांसा देकर वह उसका यौन शोषण करता रहा। एक बार ग्रामीणों ने दोनों को साथ देखा तो विरोध किया। बाद में गांव में हुई पंचायत में आरोपी युवती से शादी करने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
अब वह शादी से मुकरने लगा है। अन्य लोगों को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी सैन्य कर्मी पर है। राजस्व उपनिरीक्षक परवीन सिंह टाकुली मामले की विवेचना कर रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक भगवती देवी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन