फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   physical assault allegation in police constable and his friend

देहरादूनः सिपाही और उसके साथी पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Mar 2019 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Mar 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
physical assault allegation in police constable and his friend
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

वसंत विहार क्षेत्र में एक महिला ने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


वसंत विहार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम में सूचना दी कि सिपाही यशपाल सिंह ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है। इस सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने सिपाही यशपाल सिंह के घर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम उनके पति का दोस्त सोनू अपनी बहन की मेहंदी रस्म में उसे अपने घर ले गया था।
विज्ञापन


रात में वापस लौटते समय सोनू कुछ सामान लेने की बात कहते हुए उसे सिपाही यशपाल सिंह के कमरे पर ले आया है। उन दोनों ने कमरे में शराब का सेवन किया। इसी बीच सोनू बहाना करके वहां से चला गया। आरोप है कि सिपाही ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि रात में साढ़े तीन बजे के करीब सिपाही के कमरे से पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने सिपाही के कमरे पर आकर विरोध जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए

पुलिस अधिकारियों ने यह मामला संज्ञान में आने के बाद वसंत विहार पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया। मुकदमा दर्ज कर सिपाही यशपाल सिंह और उसके सहयोगी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने वसंत विहार थाने पहुंचकर पीड़ित महिला और सिपाही से बातचीत की।

पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने धारा 164 तहत पीड़ित महिला के कोर्ट में दर्ज बयान कराए हैं। पटेलनगर थाने में तैनात कांस्टेबल यशपाल सिंह परिवार के साथ वसंत विहार में रहा था। इन दिनों स्कूल की छुट्टी होने के कारण पत्नी बच्चाें समेत मायके गई हुई है। जबकि सोनू पीड़ित महिला के पति के साथ प्लंबर का काम करता है। आरोपी सिपाही मूलरूप से पौड़ी का बताया गया है। 

महिला की शिकायत पर सिपाही यशपाल सिंह और उसके साथी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
- निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 

सिपाही ने आरोपों को किया खारिज

पुलिस हिरासत में सिपाही यशपाल सिंह ने महिला के आरोपों को खारिज किया है। सिपाही का कहना था कि महिला और सोनू दूसरे कमरे में थे। सोनू किसी काम से बाहर गया, उसके बाद वापस नहीं आया। महिला उन पर क्यों आरोप लगा रही है, यह उनकी समझ से परे है। कहा कि महिला के पति को उसने खुद ही फोन करके बुलाया था।  

चिप्स लेने गया, वापस नहीं आया
सिपाही की मदद करने के मामले में जेल गए प्लंबर सोनू का कहना था कि वह तो महिला को कमरे पर छोड़कर बाजार से चिप्स लेने गया था, लेकिन अत्यधिक नशा होने के कारण वह वापस नहीं आया। रात में कमरे में क्या हुआ, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed