{"_id":"5cecba0abdec2207362d24aa","slug":"photo-competition-in-kedarnath-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता: आएं पवित्र केदारनाथ धाम, फोटो खींचें और जीतें ईनाम, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता: आएं पवित्र केदारनाथ धाम, फोटो खींचें और जीतें ईनाम, पढ़ें पूरी जानकारी
Tue, 28 May 2019 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 28 May 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता ‘आएं पवित्र केदारनाथ धाम, फोटो खींचें, जीतें ईनाम’ के विजेता को 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। दूूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 21 हजार और तीसरे स्थान के विजेता को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी 31 मई तक प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विभाग के मीडिया प्रभारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि छह श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागी केदारनाथ धाम की प्राकृतिक सुंदरता और धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की फोटो भेज सकते हैं। प्रतिभागी को मुख्य रूप से तीन फोटो विभाग की ई-मेल पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा गढ़ी कैंट स्थित ओएनजीसी के हैलीपेड के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर्यटक भवन में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट www.uttarakhandtourism.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन