फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pharmacy Officer of Premnagar, Deeksha Thapliyal

Dehradun News: चार साल से नौकरी पर अनुपस्थित फार्मेसी ऑफिसर को नोटिस जारी

Wed, 21 Feb 2024 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pharmacy Officer of Premnagar, Deeksha Thapliyal
Iउप जिला संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर की फार्मेसी ऑफिसर दीक्षा थपलियाल 13 दिसंबर 2020 से चल रहीं अनुपस्थितI
विज्ञापन




उप जिला संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर की फार्मेसी ऑफिसर दीक्षा थपलियाल 13 दिसंबर 2020 से अनुपस्थित चल रही हैं। इस संबंध में चार साल बाद विभाग की नींद टूटी और थपलियाल को सीएमओ डॉ. संजय जैन ने नोटिस जारी कर उपस्थित होने को कहा।




सीएमओ के मुताबिक, दीक्षा थपलियाल को अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से कई पत्र जारी कर अस्पताल में उपस्थित होने के लिए कहा गया। इसके बाद भी वह अस्पताल में उपस्थित नहीं हुईं। उनकी ओर से इस संबंध में कोई सूचना भी नहीं दी गई। ऐसे में सीएमओ ने नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए हैं। अगर वह 15 दिन के भीतर अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होती हैं तो यह समझा जाएगा कि आप राजकीय सेवा में कार्य नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में आपकी सेवा समाप्त करने या निलंबन के लिए कार्रवाई की जाएगी। जिसका दायित्व उनका स्वयं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed