फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Pharma industry also affected by corona virus attack'

‘कोरोना वायरस की मार से फार्मा इंडस्ट्री भी प्रभावित’

Thu, 05 Mar 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
'Pharma industry also affected by corona virus attack'
सेलाकुई में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान शपथ लेते कंपनी कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
चीन में फैले कोरोना वायरस का असर सेलाकुई की फार्मा इंडस्ट्री में भी दिखने लगा है। कोरोना के कारण केंद्र सरकार ने कुछ सक्रिय औषधि सामग्री (एपीआई) और फॉर्मुलेशंस के आयात पर रोक लगा दी है। इससे औद्योगिक इकाइयों को उक्त औषधि सामग्री महंगे दाम पर अन्य देशों से आयात करनी पड़ रही है। इस कारण दवा कंपनियों को बीते माह करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

ये बातें वक्ताओं ने सेलाकुई इंडस्ट्री एरिया स्थित ईस्ट अफ्रीकन (इंडिया) ओवरसीज कंपनी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम के दौरान कंपनी कर्मचारियों ने सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। सेलाकुई फार्मा इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और कंपनी के प्लांट हेड जितेंद्र कुमार ने कहा कि फार्मा इंडस्ट्री में करीब 14 प्रतिशत औषधि सामग्री ऐसी हैं, जिसे चीन से आयात किया जाता था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दवाओं के निर्यात पर भी रोक लगा दी है। यदि इस ओर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो फार्मा इंडस्ट्री धरातल पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि बीमारियां राष्ट्र की अर्थ व्यवस्था को दुर्लभ बनाती हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अभिषेक, कपिल राठी, राजेश ठाकुर, विनीत कुमार, मोनिका नेगी, स्मिता पांडेय, जगदीश जिंदल, सुनील सिंह, संतोष पुरी, अभिषेक चौबे, जितेंद्र, रामनिवास, आशीष, प्रताप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सेलाकुई में स्थापित हैं 40 दवा कंपनियां
औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित फार्मासिटी में करीब 40 दवा कंपनियां ऐसी हैं जो बड़े पैमाने पर दवाइयों का आयात और निर्यात करती हैं। इन दवा कंपनियों में कई नामी कंपनियां भी शामिल हैं, लेकिन बीते माह कोरोना वायरस को लेकर खड़े हुए संकट के बाद इन 40 कंपनियों के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कई कंपनियां घाटे में चल रही हैं।

सेलाकुई में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान शपथ लेते कंपनी कर्मचारी।

सेलाकुई में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान शपथ लेते कंपनी कर्मचारी।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed