फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petroleum University Convocation: Governor awarded degree and medal to Students

Petroleum University Convocation: राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को डिग्री से नवाजा, 11 टॉपर्स को मिले गोल्ड मेडल

Fri, 02 Dec 2022 11:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Dec 2022 11:50 PM IST
सार

दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों के 11 टॉपर्स छात्रों को गोल्ड मेडल, 65 छात्रों को सिल्वर मेडल व 14 छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Petroleum University Convocation: Governor awarded degree and medal to Students
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि छात्र अपने हर सपने को संकल्प में बदलें। यदि वो एक बार अपने विकल्प को संकल्प का रूप दे देंगे तो उन्हें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक पाएगा। राज्यपाल ने यह बात विधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज में आयोजित 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि हम सबको यह तय करना है कि उत्तराखंड को 2025 में हम किस बुलंदी पर लेकर जाएंगे। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को कुछ संकल्प दिए हैं, जिनमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता से निकलने, भारत की विरासत पर गर्व करने के साथ ही एकता, अखंडता के संकल्प शामिल हैं। राज्यपाल ने युवाओं से कहा कि वे इन संकल्पों को अवश्य पूरा करें। कहा कि जब तक किसी व्यक्ति को अच्छी शिक्षा न मिले तब तक वो अच्छा इंसान भी नहीं बन सकता।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों की बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाया जाए
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के सभी 37 विश्वविद्यालय और 500 कॉलेजों को एक मंच पर लाने के लिए सरकार अच्छा प्रयास कर रही है। इसका प्रत्यक्ष फायदा तब होगा जब सभी विश्वविद्यालयों की बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाया जाए, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ेगी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनील राय ने संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विश्वविद्यालय के चेयरमैन शरद मेहरा, प्रति कुलपति डॉ. राम शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 टॉपर्स छात्रों को मिले गोल्ड, 65 को सिल्वर मेडल
दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों के 11 टॉपर्स छात्रों को गोल्ड मेडल, 65 छात्रों को सिल्वर मेडल व 14 छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में यूपीईएस के विभिन्न कोर्सेज के कुल 599 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल तेजेंद्र सिंह शेरगिल (सेनि.) व दीपक सेठ को डॉक्टरेड की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed