फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   petrol pump will close on 16 june

एक दिन के लिए कई पंपों पर नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Sun, 11 Jun 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Sun, 11 Jun 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
petrol pump will close on 16 june
petrol pump

16 जून से प्रत्येक दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बदलने की घोषणा का फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स ने विरोध शुरू कर दिया है। एसोसिएशन से जुड़े दून के कुछ पेट्रोल पंप संचालक 16 जून को न तो पेट्रोल की खरीदारी करेंगे और न ही बेचेंगे। हालांकि, पेट्रोल पंप की अन्य एसोसिएशनों इस आंदोलन में भागीदारी स्पष्ट नहीं की है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार 16 जून से प्रत्येक दिन पेट्रोल व डीजल की कीमतें तय होंगी। कई पंप संचालक इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

ये है पेट्रोल पंप कर्मियों की समस्या

petrol pump will close on 16 june
petrol pump

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स के राष्ट्रीय सचिव अमरजीत सेठी ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 16 जून को न ही पेट्रोल-डीजल खरीदा जाएगा और न ही बेचा जाएगा।

यदि जल्द केंद्र सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो 24 जून से देशभर के पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सेठी की माने तो रोज दाम बदलने पर पंप संचालकों को रोजाना आधी रात तक पंप पर रहना पड़ेगा। फेडरेशन ने हाल ही में इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन भी सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed