फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol pump owner Murder revealed Son got his father murdered for stopping him from taking drugs Uttarakhand

खूनी बेटे का कबूलनामा: अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची पिता की हत्या की साजिश...घर में घुसकर बरसाई गोली

Sat, 03 Feb 2024 08:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (हरिद्वार)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (हरिद्वार)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Feb 2024 08:21 PM IST
सार

पेट्रोल पंप मालिक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। बेटा ही अपने पिता का कातिल निकला। उसने पिता की हत्या के लिए एक लाख रुपये  दिए।

विज्ञापन
Petrol pump owner Murder revealed Son got his father murdered for stopping him from taking drugs Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस ने पिछले साथ दिसंबर में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पेट्रोल पंप मालिक के बेटे ने ही नशा करने से रोकने और मारपीट करने से खफा हो अपने दो दोस्तों के मार्फत यूपी के तीन शूटरों के जरिए हत्या करवाई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे, उसके दोनों दोस्त और तीन शूटरों को गिरफ्तार कर दो पिस्तौल, एक तमंचा, एक बाइक, एक कार और मोबाइल फोन बरामद कर सभी को जेल भेज दिया। गंगनहर कोतवाली में शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया, 27 दिसंबर की रात नियाला रोड निवासी पेट्रोल पंप मालिक जोगेंद्र अपने घर के अंदर बने दफ्तर में बैठे थे। इस बीच बाइक पर आए तीन बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे गोली बरसाकर जोगेंद्र की हत्या कर फरार हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि जोगेंद्र का बेटा अनुराग नशे का आदी था और उसके पिता से संबंध अच्छे नहीं थे। पुलिस ने अनुराग से पूछताछ की, लेकिन वह भ्रमित करता रहा। पुलिस ने अनुराग के कई दोस्तों से पूछताछ की। पुलिस को अनुराग के यूपी के नोएडा निवासी दोस्त प्रिंस खटाना के बारे में जानकारी मिली कि वह घटना वाले दिन हरिद्वार आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की हत्या के लिए दिए थे एक लाख रुपये
पुलिस ने प्रिंस को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस को अनुराग ने बताया था कि ताऊ उनकी जमीन कब्जाना चाहता और हत्या करने की फिराक में है। पुलिस के मुताबिक, अनुराग ने पिता जोगेंद्र को अपना ताऊ बताया था और हत्या की बात कही थी। उसने पिता की हत्या के लिए एक लाख रुपये प्रिंस को दिए।

पुलिस के मुताबिक, अनुराग ने प्रिंस से कहा था कि हत्या के बाद प्रॉपर्टी में से आने वाली रकम में से कुछ हिस्सा उसे देता रहेगा। प्रिंस ने शूटरों के साथ पहले घर की रेकी की फिर 27 दिसंबर की रात बाइक से शूटरों को जोगेंद्र का घर दिखाया। तीनों शूटर घर के अंदर घुसे और जोगेंद्र की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए।

गिरफ्तार किया गया
पुलिस के मुताबिक, प्रिंस ने बताया कि शूटरों को बाइक खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अंकुश ने उपलब्ध कराई थी। एसएसपी ने बताया कि शूटर यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद के भराना गांव निवासी आशिक गुर्जर और प्रशांत खटाना उर्फ काला, बुलंदशहर के गुलावटी थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी प्रशांत यादव उर्फ टीकू और अनुराग के दोस्त अंकुश निवासी गांव धर्मपुर, थाना खानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: मंत्रिमंडल की बैठक में आए 18 प्रस्ताव, 16 हुए पास...यूनिफॉर्म सिविल कोड पर नहीं हुई चर्चा

इसके अलावा पिता की हत्या कराने के आरोपी अनुराग को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास के पास से दो पिस्तौल, एक तमंचा, एक कार, एक बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed