{"_id":"60f12b848ebc3e24fe5b59d7","slug":"petrol-diesel-prices-16-july-today-know-petrol-diesel-rates-according-to-iocl-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol, Diesel Prices 16 July: देहरादून में शुक्रवार को ये रही पेट्रोल और डीजल कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol, Diesel Prices 16 July: देहरादून में शुक्रवार को ये रही पेट्रोल और डीजल कीमत
Fri, 16 Jul 2021 02:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:06 PM IST
सार
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार 16 जुलाई को पेट्रोल डीजल के दाम कुछ इस प्रकार हैं।
विज्ञापन
शहर - पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 97.85 - 90.57
ऐसे जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।
हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट https://iocl.com/petrol-diesel-price से मिल जाएगा।
विज्ञापन
पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों को 52 रुपये देकर युवा कांग्रेसियों ने जताया विरोध
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने बल्लूपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आने वाले ग्राहकों को 52 रुपये लिफाफे में दिए। कहा कि पेट्रोल-डीजल पर केंद्र और राज्य सरकार 52 रुपये टैक्स वसूल रही है। अगर यह कम हो जाए तो अपने आप दामों में कमी आ जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार एक लीटर पेट्रोल पर 52 रुपये टैक्स वसूल कर जनता को लूट रही है। यह टैक्स कांग्रेस सरकार में 9 रुपये होता था। कहा कि अगर इस टैक्स को केंद्र और राज्य सरकार कम कर दें तो पेट्रोल के दाम अपने-आप ही आधे हो जाऐंगे और लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश सचिव सन्नी कुुमार ने कहा कि बढ़ते पेट्रोल के दामों से आम जनता परेशान हैं।
इससे महंगाई में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो चुका है। उन्होंने मांग की कि सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करें। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने करीब 100 लोगों को उनके टैक्स की रकम लौटाई। प्रदर्शनकारियों में प्रताप सिंह असवाल, मुकेश चौहान, हरेंद्र चौधरी, संदीप चमोली, मोहित ग्रोवर, नितिन रावत, शालीन बंसल, भूपेंद्र नेगी, सोमेंद्र बोरा, जितेंद्र नेगी, अजय रावत, विकास नेगी, शिवम ध्यानी आदि शामिल रहे।