फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol Diesel Price Today 2 March 2021: Know Petrol Diesel Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: उत्तराखंड में आज ये हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां पढ़ें...

Tue, 02 Mar 2021 10:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Mar 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 2 March 2021: Know Petrol Diesel Rates According To IOCL
petrol diesel price - फोटो : social media demo photo

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत अन्य शहरों में भी पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ाेतरी नहीं हुई। मसूरी, रानीखेत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में पेट्रोल की कीमत 90 पार है। वहीं पिथौरागढ़ में पेट्रोल 91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


शहरों में आज इतनी है कीमत
शहर -  पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.89 - 82.12
मसूरी - 90.70 - 82.78 
रानीखेत-90.14 - 82.30
अल्मोड़ा - 90.13 - 82.34
पिथौरागढ़ - 91.31 - 83.54
रुद्रपुर - 89.47 - 81.73
बागेश्वर - 90.39 - 82.73
हरिद्वार-  89.35 -  81.57

आपके शहर में कितना है दाम ऐसे जानिए
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


महंगाई के खिलाफ प्रदेशभर में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
चुनावी वर्ष में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। बजट सत्र के दौरान इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यस्थगन का प्रस्ताव लाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस ने राज्यभर में 14 मार्च से शुरू कर अप्रैल तक प्रदर्शन घोषित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस पहले से ही मुखर है। पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर कांग्रेस विरोध जता चुकी है। अब कांग्रेस ने प्रदर्शन का सिलसिला 14 मार्च से शुरू कर अप्रैल तक जारी रखने का एलान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने का इरादा भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान भी जताया था, अपने इस वादे को पूरा करने में सरकार पूरी तरह से असफल रही है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि महंगाई के मुद्दे पर घोषित विरोध प्रदर्शन अभियान अप्रैल में देहरादून में बड़े प्रदर्शन के साथ समाप्त होगा। इसके बाद कांग्रेस आगे की रणनीति घोषित करेगी। कोशिश की जाएगी कि विरोध प्रर्दशन का सिलसिला तब तक जारी रहे, जब तक सरकार लोगों को महंगाई से निजात दिलाने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाती। 


यह है कांग्रेस का कार्यक्रम
14 मार्च को श्रीनगर, 25 मार्च को हल्द्वानी में रैली होगी। इसके अलावा पिथौरागढ़, रुद्रपुर, हरिद्वार और देहरादून में भी प्रदर्शन होगा। अंतिम रैली देहरादून में अप्रैल में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed