फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Petrol Diesel Price Hike: Security Agency Denied for petrol smuggling From Nepal to India

नेपाल में भारत से करीब 18 रुपये सस्ता बिक रहा पेट्रोल, तस्करी को सुरक्षा एजेंसियों ने बताया अफवाह

Sat, 20 Feb 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी विनोद काला, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विनोद काला, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 20 Feb 2021 02:30 AM IST
सार

  • चंपावत की भारत और नेपाल सीमा पर वाहनों का सामान्य आवागमन भी ठप 
  • नेपाल में भारत से 17.92 रुपये सस्ता है पेट्रोल, डीजल 20.76 रुपये सस्ता   

विज्ञापन
Petrol Diesel Price Hike: Security Agency Denied for petrol smuggling From Nepal to India
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

विस्तार

नेपाल में पेट्रोल और डीजल के दाम भारत के मुकाबले काफी कम होने और सीमा सटी होने की वजह से नेपाल से पेट्रोल और डीजल की तस्करी की अपुष्ट खबरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। इस बारे में जब पड़ताल की गई तो सुरक्षा एजेंसियों ने इन खबरों को महज अफवाह बताया। क्योंकि उत्तराखंड के चंपावत जिले की बनबसा सीमा पर दोनों ओर से सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा है और वाहनों का सामान्य आवागमन भी ठप है। ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी नामुमकिन है। 

विज्ञापन


बनबसा से लगी नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार गड्डाचौकी से अभी बनबसा से नामित व्यापारियों के अलावा किसी को भी नेपाल जाने की इजाजत नेपाल प्रशासन ने नहीं दी है। नेपाल से भी चुने हुए नेपाली नागरिक ही भारत आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच सामान्य वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो रही है। ऐसे में नेपाल से पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी नामुमकिन है। इसके अलावा नेपाल में गैर नेपाली के पेट्रोल और डीजल खरीदने पर भी रोक है।
विज्ञापन


देहरादून: तेल के ‘शतक’ के लिए पेट्रोल पंप तैयार, मशीनों को किया गया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी ने बताया कि चंपावत से लगी नेपाल सीमा पर पेट्रोल व डीजल की तस्करी नहीं हो रही है। सीमा पर एसएसबी की नियमित पेट्रोलिंग चल रही है। लॉकडाउन के बाद से आज तक उक्त पदार्थों की तस्करी की कोई वारदात प्रकाश में नहीं आई है। सीओ अविनाश वर्मा ने भी इस सीमा पर पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी नहीं होना बताया।

नेपाल बंद के दौरान भारत से हुई थी पेट्रोल की तस्करी 

करीब दो साल पहले नेपाल बंद के दौरान बनबसा और खटीमा जैसे सीमांत इलाकों से पेट्रोल की तस्करी नेपाल के लिए हुई थी। क्योंकि वहां पेट्रोल पंप बंद थे और पेट्रोल की मारामारी मची हुई थी। स्थिति सामान्य होने पर और पेट्रोल के दाम कम होने की स्थिति में लोग नेपाल से वाहनों में पेट्रोल या डीजल ले आते थे। पर कोरोना काल में सख्ती बढ़ने और आवागमन सामान्य नहीं होने पर पेट्रोल और डीजल की तस्करी संभव नहीं है। 

शुक्रवार को पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 
     स्थान                  पेट्रोल                  डीजल 
बनबसा(भारत)          89.17                81.38
कंचनपुर (नेपाल)       71.25                60.62

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed