फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pet Dog saves woman owner to youth who tried to sexual assault with her

पालतू कुत्ते ने दिखाई वफादारी, दरिंदे से ऐसे बचाई अपनी मालकिन की आबरू

Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Pet Dog saves woman owner to youth who tried to sexual assault with her
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

घर में घुसकर एक युवक ने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध करने पर नुकीली चीज से हमला कर महिला को घायल कर दिया। इसी बीच पालतू कुत्ते शेरू ने वफादारी दिखाते हुए अपनी मालकिन की इज्जत पर हाथ डालने वाले युवक का पैर जकड़ लिया और उसे नीचे गिरा दिया।

विज्ञापन


इस बीच महिला युवक के चंगुल से छूट गई और शोर मचा दिया। युवक भागने लगा तो शेरू ने उसके पैर में काट लिया, जिससे वह घायल हो गया और जान बचाकर भागने में ही भलाई समझी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि अनजान युवक कई दिनों से घर में अश्लील पत्र फेंक रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जादूगर रोड निवासी महिला गुरुवार की रात करीब नौ बजे घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच एक अनजान युवक घर में घुस आया और रसोई में काम कर रही महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया।

महिला ने विरोध किया तो युवक ने किसी नुकीली चीज से हमला बोल दिया। इसी बीच महिला का पालतू कुत्ता शेरू मौके पर पहुंच गया और युवक के पैर को अपने जबड़े में दबोच लिया। शेरू ने उसका पैर खींचा तो युवक जमीन पर गिर गया और महिला उसके चंगुल से छूट गई। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो युवक धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पति के घर पहुंचने पर महिला ने आपबीती सुनाई। 

शुक्रवार को दोनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और शेरू की वफादारी का किस्सा भी बताया। साथ ही बताया कि एक अनजान युवक उनके घर के आसपास घूमता है। यही नहीं, घर में पत्थर में बांधकर अश्लील पत्र फेंक रहा है। महिला ने बताया कि युवक की हरकतों से वह डरी हुई है।

पति काम से बाहर चले जाते हैं और घर वह बेटी की साथ रहती है। महिला के पति ने बताया कि उन्होंने घर के पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो युवक का चेहरा साफ नजर नहीं आया। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उधर, कुत्ते की वफादारी का किस्सा सुन पुलिसकर्मियों ने भी उसकी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed