फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: 60 pharmaceutical companies allowed to manufacture hydroxychloroquine Medicine

Lockdown: उत्तराखंड में 60 दवा निर्माता कंपनियों को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा बनाने की अनुमति

Thu, 09 Apr 2020 11:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: 60 pharmaceutical companies allowed to manufacture hydroxychloroquine Medicine
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दुनिया में फैले कोरोना वायरस के खतरे के बीच हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की भारी मांग को देखते हुए राज्य सरकार में 60 दवा निर्माता कंपनियों को इस दवा के बनाने को लेकर मंजूरी दे दी है ।

विज्ञापन


औषधि नियंत्रक की ओर से सभी कंपनियों को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा बनाने की मंजूरी दे दी गई है। सरकार व स्वस्थ विभाग के इस फैसले से जहां हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की किल्लत को दूर किया जा सकेगा वहीं अमेरिका , स्पेन, ब्राज़ील, समेत कई देशों को भी दवा की आपूर्ति की जा सकेगी। बता दें कि कोरोना वायरस बीमारी से निपटने को लेकर मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की मांग तेजी से बढ़ी है। अमेरिका ,स्पेन ,ब्राजील ,इटली, जैसे देशों में इस दवा की मांग की जा रही है ।
विज्ञापन


वैसे तो भारत में हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है लेकिन जिस तरीके से कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है उसे देखते हुए पिछले दिनों केंद्र सरकार ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी । हालांकि अब सरकार ने इसे नए सिरे से खोल दिया है। देश-दुनिया में दवा की भारी मांग को देखते हुए उत्तराखंड औषधि नियंत्रक ने हरिद्वार ,काशीपुर, रुद्रपुर , समेत राज्य के कई इलाकों में संचालित 60 दवा निर्माता कंपनियों को यह दवा बनाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग कंट्रोलर ताजवर सिंह का कहना है कि मंजूरी मिलने के साथ ही अब ना सिर्फ हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा के निर्माण में तेजी आएगी वरन इसकी भारी कमी को भी तत्काल दूर किया जा सकेगा। बता दें कि जबसे ककोरोना वायरस फैला है तब से हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की मांग तेजी से बढ़ रही है। राजधानी देहरादून के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी दवा की भारी कमी महसूस की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed