फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Permanent education number will be issued to school children in Uttarakhand like Aadhaar For TC

Exclusive: उत्तराखंड में अब स्कूली बच्चों को आधार की तरह जारी होगा परमानेंट एजुकेशन नंबर, होंगे ये फायदे

Wed, 06 Dec 2023 01:16 PM IST
अलका त्यागी करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

वर्तमान में कक्षा नौ और कक्षा 11वीं में बच्चों को स्कूल में पंजीकरण करना होता है। लेकिन, यूडाइज पोर्टल अपडेट होने के बाद कक्षा एक से ही बच्चे को एक परमानेंट एजुकेशन नंबर जारी कर दिया जाएगा, जो 12वीं तक मान्य रहेगा।

विज्ञापन
Permanent education number will be issued to school children in Uttarakhand like Aadhaar For TC
स्कूल जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

आने वाले समय में किसी भी स्कूल से बच्चों की गलत या फर्जी टीसी जारी नहीं की जा सकेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यूडाइज) पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। उसके बाद कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूली बच्चों को आधार की तर्ज पर एक परमानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) जारी किया जाएगा। इसी नंबर से बच्चों को टीसी जारी की जाएगी।

विज्ञापन


वर्तमान में कक्षा नौ और कक्षा 11वीं में बच्चों को स्कूल में पंजीकरण करना होता है। लेकिन, यूडाइज पोर्टल अपडेट होने के बाद कक्षा एक से ही बच्चे को एक परमानेंट एजुकेशन नंबर जारी कर दिया जाएगा, जो 12वीं तक मान्य रहेगा।
विज्ञापन


पोर्टल में न सिर्फ बच्चों बल्कि स्कूल व शिक्षकों का डाटा भी उपलब्ध कराना होगा। स्कूल का डाटा अपलोड होने के बाद छात्रों को नंबर जारी किया जाएगा। जो विद्यार्थी कक्षा-तीन या छह में पढ़ रहा होगा उसके लिए उसी कक्षा से 12वीं तक के लिए पीईएन जारी हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC: हो जाएं तैयार...उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

दो स्कूल में नहीं पढ़ा सकेंगे एक शिक्षक
पोर्टल में शिक्षकों का डाटा अपलोड होने के बाद एक शिक्षक सिर्फ एक ही स्कूल में पढ़ा सकेगा। जबकि, विद्यार्थियों से जुड़ी सभी जानकारी इस पोर्टल पर स्कूल ही अपलोड करेगा।

वर्तमान में छात्रों को पहले कक्षा-नौ फिर 11वीं में पंजीकरण कराना होता है। अगर परमानेंट एजुकेशन नंबर मिलता है तो छात्र का एक ही बार रजिस्ट्रेशन होगा जिसका नंबर 12वीं तक मान्य होगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से इस ओर काम शुरू किया जाएगा।
- रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

केंद्र सरकार की ओर से यूडाइज पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। पोर्टल के अपडेट होने के बाद सभी स्कूल के शिक्षक व छात्रों का डाटा आसानी से एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। इससे टीसी का फर्जीवाड़ा भी रुकेगा। जल्द ही प्रदेशभर में भी इस पर काम शुरू किया जाएगा।
- डॉ. मुकुल कुमार सती, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed