{"_id":"64adadaa97e9fe8b3a00165b","slug":"peoples-representatives-raised-other-problems-including-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-198134-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दस साल से विद्यालय के उच्चीकरण की फाइल विभाग में काट रही चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दस साल से विद्यालय के उच्चीकरण की फाइल विभाग में काट रही चक्कर
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने आपदा नियंत्रण, डेंगू, बिजली आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं को उठाया
ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में जन प्रतिनिधियों ने अपने इलाके की समस्याओं को मजबूती से उठाया। कुंजा-आदूवाला के क्षेत्र पंचायत सदस्य डाॅ. रमेश सैनी ने कुंजाग्रांट के राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं किए जाने का मामला सामने रखा। कहा कि लगभग दस साल से विद्यालय के उच्चीकरण की फाइल विभाग में चक्कर काट रही है, जिसका खामियाजा क्षेत्र के बच्चों और खासतौर से बालिकाओं को भुगतना पड़ रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक बारिश के मौसम के कारण फीकी रही। अपेक्षा से कम जनप्रतिनिधी ही बैठक में शामिल हुए। डॉ. सैनी ने ग्राम पंचायत आदूवाला की ग्राम समाज की भूमि पर वन विभाग के कब्जे को खाली कराए जाने की मांग भी सामने रखी। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ग्राम केदारावाला की प्रधान तब्बसुम इमरान ने राजकीय इंटर काॅलेज केदारावाला में कला वर्ग की शिक्षा संचालित किए जाने की मांग रखी। मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग को इस मामले में निर्देशित करने की बात कही। क्षेत्र पंचायत सदस्य व कनिष्ठ प्रमुख रेनू खान ने बिजली की आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने आपदा नियंत्रण, डेंगू जैसी संक्रामक बीमारी से बचाव आदि के संबंध में अपने सवाल रखे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को समस्याओं पर जल्दी निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। बैठक में ब्लाॅक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज आदि मौजूद रहे।