फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   peoples face trouble in continuous rain in uttarakhand

उत्तराखंड: मुसीबत बनकर बरसी बारिश, अंधड़ की चपेट में आने से कई लोग घायल, एक की मौत

Mon, 25 Sep 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल/देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल/देहरादून Updated Mon, 25 Sep 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
peoples face trouble in continuous rain in uttarakhand

प्रदेश में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी बारिश आफत बनी रही। गढ़वाल में यमुनोत्री, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी रही। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के बेलणी वार्ड में शनिवार रात को हुई तेज बारिश से चट्टान टूटने से मलबा व भारी भरकम पेड़ रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर बनी दुकानों के ऊपर आ गया।

विज्ञापन


इससे 11 केवी विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, चमोली जिले के घाट क्षेत्र में जंगल में घास और लकड़ी लेने गई चार महिलाएं अंधड़ से टूटे पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को ग्रामीणों ने कंधे में कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाया और फिर 108 सेवा से सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, देहरादून में एक मकान का पुश्ता ढहकर टीन शेड की छत वाले एक कमरे के ऊपर गिर गया, जिससे कमरे में सो रहे दो सगे भाई मलबे की चपेट में आकर दब गए। हादसे में एक किशोर दीपक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

peoples face trouble in continuous rain in uttarakhand

इधर, लगातार बारिश से पर्यटक नगरी लैंसडौन में तापमान गिरकर न्यूनतम 8 से 10 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। पौड़ी जिले की सतपुली तहसील के अंतर्गत नयारघाटी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नयार के उफान को देखते हुए तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।

वहीं, देहरादून में संडे बाजार में चौकीदारी करने वाले मूल रूप से नेपाल निवासी राम बहादुर परिवार के साथ नेशविला रोड स्थित चुक्खूवाला में महावीर प्रसाद के यहां किराये पर रहते हैं। उनके कमरे की छत टीन शेड की है, जबकि उनके कमरे के ठीक ऊपर दिनेश बहुगुणा का मकान है।

लगातार बारिश के चलते शनिवार रात करीब पौने तीन बजे बहुगुणा के मकान का एक पुश्ता टूट गया, पुश्ते के साथ ही मकान का एक हिस्सा भी टूट गया और सारा मलबा टीन शेड के ऊपर गिर गया। कमरे के अंदर राम बहादुर के बेटे दीपक (14) और विनोद (16) सो रहे थे। दोनों ही बच्चे टीन शेड और मलबे में दब गए। हादसे में दीपक की मौत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed