{"_id":"5e07b22e8ebc3e87a413f96e","slug":"people-wandering-for-ayushman-card-due-to-no-data-update-dehradun-news-drn3309327130","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाटा अपटेड न होने से आयुष्मान कार्ड के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाटा अपटेड न होने से आयुष्मान कार्ड के लिए भटक रहे लोग
विज्ञापन
देहरादून। वर्तमान में जो भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, वह राशन कार्डों के आधार पर बनाए जा रहे हैं। फिलवक्त कार्ड बना रहे कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या अस्पतालों के पास राशन कार्डों का अपटेड डाटा मौजूद नहीं है। इससे कार्ड बनाने जा रहे लोगों को रोज वापस लौटना पड़ रहा है। अपनी इस समस्या को लेकर वह जिलापूर्ति कार्यालय के साथ ही जगह-जगह के चक्कर काट रहे हैं।
आयुष्मान कार्ड राशन कार्डों के आधार पर बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनाने के लिए संबंधित का राशन कार्ड में नाम दर्ज होना अनिवार्य है। राशन कार्ड के नंबर के आधार पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन आयुष्मान कार्ड बना रहे सीएससी और अस्पतालों के पास राशन कार्डों का जो डाटा है, वह 2016 का है, जबकि इसके बाद भी हजारों कार्ड बन चुके हैं। ऐसे में जिनका कार्ड 2016 से पहले बना है, उनका आयुष्मान कार्ड बनने में तो कोई दिक्कत नहीं आ रही है। इसके बाद के राशन कार्डों का डाटा अपडेट नहीं न होने लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। कईं लोग हरदिन जिलापूर्ति कार्यालय में आकर इसकी शिकायत दर्ज करने पहुंच रहे हैं। जिलापूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने कहा कि इसमें उनकी ओर से कोई खामी नहीं है। सीएससी सेंटरों की ओर से डाटा अपडेट न करने से इस प्रकार की समस्या आ रही है।
आईडी कार्ड, डीएल से भी बनाए जा सकते हैं कार्ड
राशन कार्डों को रिकार्ड अपडेट न होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिक्कत के बाद सरकार की ओर से नया जीओ जारी किया है। इसमें राशन कार्ड के इतर, डीएल या अन्य पहचानपत्र के आधार पर कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल अभी तक सभी जगह राशनकार्डों के आधार पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। सीएससी सेंटरों का कहना है कि अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं।