{"_id":"6664de4b3648d5761b079e14","slug":"people-suffering-from-the-scorching-heat-in-doon-have-now-dehradun-news-c-5-1-drn1031-430823-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गर्मी में संक्रमण की मार, डायरिया से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गर्मी में संक्रमण की मार, डायरिया से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार
विज्ञापन
Iदून अस्पताल की ओपीडी में औसतन रोजाना पहुंच रहे उल्टी-दस्त के 100 मरीजI
दून में चिलचिलाती गर्मी से बेहाल लोग अब डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। दूषित पानी पीने और खानपान में लापरवाही के चलते डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दून अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन डायरिया से 100 पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। डाॅक्टर मरीजों का उपचार करने के साथ लोगों को गर्मी से बचाव और खानपान के प्रति सजग रहने की सलाह दे रहे हैं।
दरअसल, पिछले 20 दिनों से देहरादून गर्मी से तप रहा है। तापमान 40 से 41 डिग्री के आसपास चल रहा है। अधिकतर इलाकों में पेयजल का संकट बना है। कहीं प्रेशर लो हैं तो कहीं गंदा पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग भी खानपान में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। दून अस्पताल की ओपीडी में इस समय डायरिया, उल्टी-दस्त से बीमार लोगों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल की जनरल मेडिसिन ओपीडी में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी रही। अधिक भीड़ होने के कारण मरीजों दो से तीन घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
Iअस्पताल में पहुंचे रहे रोजाना डायरिया के 100 मरीजI
दून अस्पताल की ओपीडी में इस समय औसतन दो हजार मरीज आ रहे हैं। इनमें 25 प्रतिशत यानी 500 के करीब मरीज जनरल ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें 100 मरीज ऐसे हैं जो डायरिया से पीड़ित हैं। मरीजों में उल्टी-दस्त और पीलिया की शिकायत हो रही है। जनरल मेडिसिन के डाॅ. विजय भंडारी का कहना है कि इस समय डायरिया संक्रमण के मरीजों की संख्या अधिक है।