फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People protest for charges in auli gmvn withdraw decision

औली में शुल्क बढ़ाने पर गुस्साए व्यवसायियों ने चेयर लिफ्ट की बंद, जीएमवीएन ने वापस लिया फैसला

Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
People protest for charges in auli gmvn withdraw decision
औली में विरोध करते लोग

औली स्लोप में स्कीइंग और आवाजाही पर गढ़वाल मंडल निगम द्वारा शुल्क लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय लोगों, पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने औली में संचालित होने वाली चेयर लिफ्ट का संचालन भी करीब तीन घंटे तक रोके रखा, जिससे पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जनविरोध पर निगम को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। मौके पर पहुंचे निगम के महाप्रबंधक बीएल राणा ने कहा कि फिलहाल शुल्क लेने का निर्णय वापस ले लिया गया है, जिसके बाद चेयर लिफ्ट का संचालन फिर से शुरू हो पाया।  
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) द्वारा औली स्लोप पर स्कीइंग और घूमने पर शुल्क लिए जाने का निर्णय लिया है। पर्यटकों के लिए 500 और स्थानीय लोगों के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को इस फैसले की जानकारी होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जोशीमठ क्षेत्र के लोगों और होटल व्यवसायियों ने औली पहुंचकर जीएमवीएन गेस्ट हाउस के सम्मुख विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में करीब बारह बजे जुलूस की शक्ल में लोग चेयर लिफ्ट संचालन कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लिफ्ट का संचालन भी ठप करवा दिया। इससे लिफ्ट में बैठने के लिए लाइन में लगे पर्यटकों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। जनविरोध के चलते निगम को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।

मौके पर पहुंचे निगम के महाप्रबंधक बीएल राणा ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि फिलहाल शुल्क लेने पर रोक लगा दी गई है। उच्च अधिकारियों को स्थानीय लोगों की मांग से अवगत करा दिया गया है। इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे लिफ्ट का संचालन सुचारु हुआ।

इस दौरान विवेक पंवार, संतोष कुंवर, दिनेश भट्ट, नंदु मर्तोलिया, प्रदीप घिल्डियाल आदि मौजूद थे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य तिराहे पर सरकार को पुतला फूंका। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, हरीश भंडारी, रोहित परमार, ठाकुर सिंह राणा आदि मौजूद थे। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने मांग के संबंध में एसडीएम जोशीमठ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed