{"_id":"668b2e7c4a6f50bf960abab4","slug":"people-of-makti-pokhari-town-are-carrying-water-from-a-hand-pump-located-one-kilometer-away-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-450740-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: माक्टी पोखरी कस्बे के लोग एक किमी दूर हैंडपंप से ढो रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: माक्टी पोखरी कस्बे के लोग एक किमी दूर हैंडपंप से ढो रहे पानी
विज्ञापन
100 परिवारों को दिन में सिर्फ 20 मिनट ही मिल रहा पानी
लोग जरूरतें पूरा करने के लिए दूसरे जगह से ला रहे पानी
ब्लॉक क्षेत्र के माक्टी पोखरी कस्बे में पेयजल संकट बना हुआ है। घरों में सिर्फ 20 मिनट ही पानी आ रहा है। उसमें भी प्रेशर इतना कम है कि लोग जरूरत के अनुसार पानी नहीं भर पा रहे हैं। लोगों को एक किलोमीटर दूर हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
पेयजल निगम ने कई वर्ष पूर्व सिजला खड्ड से माक्टी पोखरी कस्बे के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया था। इससे कस्बे के करीब 100 परिवारों को पानी की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में पेयजल योजना लोगों के काम नहीं आ रही है। पानी के लिए लोगों को सुबह-सुबह एक किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। कई बार लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ जाता है।
स्थानीय निवासी गंभीर सिंह चौहान, मनोहर सिंह, रणवीर सिंह, दिनेश सिंह, खजान सिंह, मातबर, सुनील चौहान, अरविंद आदि ने बताया कि कस्बे में पानी का संकट काफी समय से चल रहा है। आजतक विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
माक्टी कस्बे के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए नागथात पंपिंग योजना से जोड़ने की प्रकिया गतिमान है। योजना के जुड़ते ही लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा।
-रविंद्र बिष्ट, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम