फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People of Garhi-Dakra yearning for water

पानी के लिए तरस रहे गढ़ी-डाकरा के लोग

Sun, 25 Jul 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
People of Garhi-Dakra yearning for water
कैंट बोर्ड गढ़ी के गढ़ी-डाकरा क्षेत्र के लोग बीते 15 दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। लोग किसी तरह से अपना काम चला रहा है। इस संबंध में लोग कैंट बोर्ड सीईओ से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कैंट युुवा समिति ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर कैंट बोर्ड के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गढ़ी-डाकरा क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए चार ट्यूबवेल लगे हैं। इसके बाद भी यहां लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यहां सालों से लोगों को केवल एक टाइम एक घंटा पानी की सप्लाई की जाती है। वर्तमान में लोगों को एक घंटा भी पानी नहीं मिल पा रहा है। लो प्रेशर के कारण टुल्लू पंप से भी टंकियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। विगत 15 दिनों से तो समस्या और बढ़ गई है। प्रमुख रूप से क्षेत्र के चाटगली, संजय विहार, शास्तीनगर, दुर्गा मंदिर, नागेश्वर कॉलोनी, गंदूवाला, डाकरा पोस्ट ऑफिस रोड आदि क्षेत्रों में समस्या गंभीर है।
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर एक जनरेटर की व्यवस्था नहीं कर पा रहा कैंट बोर्ड
पानी की कमी का मुख्य कारण बिजली की समस्या है। दरअसल ट्यूबवेलों से ओवरहेड टैंकों में पानी को भरा जाता है। कभी बिजली गुल होने तो कभी मोटर फुंकने से ट्यूबवेल नहीं चल पाते। जिससे ओवरहेड टैंक नही भर पाते। टैंक न भरने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। क्षेत्रवासी कई बार ट्यूबवेल में जनरेटर की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। कैंट बोर्ड एक अदद जनरेटर की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट युवा समिति और लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
पानी की समस्या को लेकर कैंट युुव समिति ने कैंट बोर्ड सीईओ तनु जैन को ज्ञापन प्रेषित किया है। समिति के अध्यक्ष राजेन बस्नेत सचिव प्रवीण जोशी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है तो समिति कैंट बोर्ड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मोटे ने भी धरने की चेतावनी दी है।

---
गढ़ी-डाकरा में पेयजल किल्लत की शिकायत मिल रही है। समाधान का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य समस्या बिजली की है, जिसको दिखाया जा रहा है।
-तनु जैन, सीईओ, कैंट बोर्ड
--------------------------------------
मॉडल कॉलोनी में भी पानी की किल्लत
गढ़ी डाकरा के साथ ही मॉडल कॉलोनी आराघर में भी लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। बिना टुल्लू पंप के यहां पानी टंकी तक नहीं चढ़ता। सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश भंडारी ने कहा कि यहां एडीबी की ओर से वर्ष 2016 में चार इंच की पेयजल लाइन बिछाई थी। आज तक इस लाइन में पानी नहीं आता है। इससे कॉलोनी में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। दिनेश भंडारी ने कहा कि अगर जल्द ही पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed