{"_id":"5e5ac7b88ebc3ef41261f1c1","slug":"people-listened-to-officials-vikas-nagar-news-drn3378336180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने अधिकारियों को सुनाईं खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने अधिकारियों को सुनाईं खरी-खोटी
विज्ञापन
सेलाकुई क्षेत्र में लोनिवि के अवर अभियंता को क्षतिग्रस्त सड़क दिखाते ग्रामीण।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि के अधिकारियों ने शनिवार को सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत की सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाईं। जेई एस आर्य ने लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत बायाखाल, प्रगति विहार, शहीद कृष्ण बहादुर मार्ग और जमनपुर क्षेत्र में बनी सड़कों की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। लोगों ने मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर से की थी। इस पर विधायक ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि क्षेत्र की सड़कों का भौतिक निरीक्षण कर शीघ्र उनकी मरम्मत कराई जाए। इसी के तहत शनिवार को लोनिवि के अधिकारियों ने क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुखेद फरस्वाण, पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर ने कहा कि यदि विभाग शीघ्र सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस मौके पर भाजपा के मंडल महामंत्री राजेंद्र प्रसाद बलूनी, अनिल नौटियाल, विनोद पाल, नरगिस कश्यप, बलवीर सिंह गुसाईं, दिनेश नेगी, श्रीनिवासन, पूरण सिंह रावत, शराफत अली आदि मौजूद रहे।