फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People got angry when the national flag was not hoisted

Dehradun News: एक महीने से राष्ट्रध्वज नहीं लगाया तो लोगों को गुस्सा आया

Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
People got angry when the national flag was not hoisted
बाजार चौकी स्थित 105 फीट ऊंचे खंभे में करीब एक माह से राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज की सिलाई उधड़ने के कारण इसे ससम्मान उतार दिया गया था। लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी नया ध्वज नहीं लगाया गया है। जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश हैं।
विज्ञापन

बीते साल 5 अक्तूबर को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगे झंडे को एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) की ओर से स्थापित किए गए 105 फीट ऊंचे खंभे पर लहराया गया था। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने इसका लोकार्पण किया था। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है, लेकिन इस ओर संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और एमडीडीए इस ओर उदासीन बना हुआ है। उनका कहना है कि जिस भी विभाग की जिम्मेदारी बनती है, उसे तिरंगे की व्यवस्था करनी चाहिए। शान के साथ फिर से तिरंगा लहराया जाना चाहिए। वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिन लोगों की मांग पर तिरंगा लगाया गया, उन्हें आगे आना चाहिए। सिर्फ झंडा फहराने तक ही उनकी जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी विवेक भंडारी ने बताया कि तेज हवाओं के चलते तिरंगे की सिलाई उधड़ गई थी। जिस पर ससम्मान झंडे को उतार दिया गया था। उन्होंने बताया कि तिरंगे को लेकर नगर पालिका और एमडीडीए के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है। एमडीडीए के अधिशासी अभियंता संजय कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शीघ्र ही तिरंगे की व्यवस्था कर इसे फिर से लहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed