फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People getting hit by flu, fear Omicron

फ्लू की चपेट में आ रहे लोग, ओमिक्रान का डर

Thu, 30 Dec 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
People getting hit by flu, fear Omicron
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में बच्चों के टीकाकरण के लिए लाइन में खड़े लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीथनगरी में शीतलहर के बीच लोग फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। फ्लू केे मरीज कोरोना की आशंका के साथ जांच और इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। कोरोना से मिलते जुलते लक्षणों के चलते लोगों को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान का डर सता रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को एसपीएस राजकीय अस्पताल की ओपीडी में 510 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 30 फीसदी मरीज फ्लू से ग्रस्त थे। मरीजों में बुखार, जुुकाम, गले में दर्द, हाथ पैरो में दर्द, सिरदर्द, थकान, मांसपेशियों के अकड़ाहट जैसे लक्षण थे। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए विशेष सर्तकता बरती जा रही है। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच की जाती है। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि ठंड बढ़ने से फ्लू के मरीजों के संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना जैसे लक्षणों के चलते फ्लू से ग्रस्त लोग जांच और इलाज के लिए अस्पताल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लक्षण दिखने पर कोरोना जांच करना बहुत जरूरी है। पौष्टिक आहार के सेवन, मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने और सैनिटाइजेशन से ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है। डॉ. भारद्वाज ने लोगों से बचाव का चक्र को पूरा करने के लिए समय पर कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें, बच्चे बुजुर्ग घर से बाहर निकले, महिलाएं ठंडे पानी में काम न करें।
विज्ञापन

सामान्य फ्लू के लक्षण
- बहती नाक, गले में खराश, खांसी, छींक आना, हल्का बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान आदि समान्य फ्लू के लक्षण हैं।
कोरोना के लक्षण
बुखार, खांसी, थकान, स्वाद और गंध न पता चलना, सिरदर्द, त्वचा पर चकत्ते, हाथ या पैर की उंगलियों का रंग बदल जाना, लाल या सूजी हुई आंखें, सांस लेने में दिक्कत, बोलने में दिक्कत, सीने में दर्द, असंमजस की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के लक्षण
शरीर में दर्द, रात में पसीना आना, सूखी खांसी, गले में छिलने से दर्द, हल्का बुखार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed