फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People danced to the performance of Padma Shri Pritam Bharatwan

Dehradun News: पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति पर झूमे लोग

Sun, 20 Oct 2024 04:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
People danced to the performance of Padma Shri Pritam Bharatwan
सरल मेले के दूसरे दिन शनिवार की शाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रही। जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की सुंदर प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले रेंजर्स ग्राउंड में पशुपालन विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉक्टरों की ओर से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुओं में आने वाले बीमारियों की रोकथाम के उपाय बताए। पशु चिकित्सक डॉ. स्वेता बलोदी ने कहा कि दुधारू पशुओं विशेषकर गायों में बांझपन एक मुख्य समस्या के रूप में उभर रही है। इसके निवारण के लिए प्रत्येक पशु को तीन माह में एक बार कीड़ों की दवा और प्रतिदिन 50 ग्राम खनिज मिश्रण अवश्य देना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि किसान पशुपालन का व्यवसाय अपनाकर आय में वृद्धि कर सकते हैं। किसानों को अपने पशुओं का बीमा योजना के तहत जरूर कराना लेना चाहिए। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बद्री गाय का दूध अन्य गायों की तुलना में पौष्टिक एवं उच्च गुणवत्ता वाला होता है। सीवीओ विद्यासागर कापड़ी ने कहा बताया कि गोष्ठी में 100 से अधिक पशुपालकों ने हिस्सा लिया। करीब 50 से अधिक पशुपालकों को कुक्कट पालन का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed