{"_id":"66566feb3c887dc3670f3b34","slug":"people-beat-up-two-thieves-who-stole-cylinders-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-423507-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सिलिंडर चोरी करने वाले दो चोरों की लोगों ने की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सिलिंडर चोरी करने वाले दो चोरों की लोगों ने की धुनाई
विज्ञापन
कृषि बीज संवर्धन केंद्र ढकरानी फार्म की रसोई से घरेलू गैस सिलिंडर चोरी करते दो चोरों को कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया।
सोमवार की रात दो चोर जैविक कृषि संवर्धन केंद्र, ढकरानी फार्म में दाखिल हुए। वे केंद्र की रसोई में रखे गैस सिलिंडर उठाकर जाने लगे। इस दौरान दो कर्मचारियों ने चोरों को देख लिया। शोर मचाने पर आसपास से लोग भी मौके पर जमा हो गए। चोरों को पकड़कर जमकर धनाई की गई। फार्म के अधीक्षक सुधीर कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि ढकरानी निवासी आरोपी अरशद और मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।