फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People are not coming to get the second dose of vaccine

वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने नहीं आ रहे लोग

Wed, 22 Sep 2021 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
People are not coming to get the second dose of vaccine
देहरादून। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सरकार, शासन व स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी लोगोें का टीकाकरण किया जाए, लेकिन तमाम लोग ऐसे हैं जो टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं आ रहे हैं। इससे स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि जिले में 99.24 फीसदी लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं टीके की दूसरी डोज लगवाने वालों का आंकड़ा सिर्फ 43 फीसदी तक पहुंचा है, जो काफी कम है। लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाया जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 160 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। दूरदराज के इलाकों में 22 मोबाइल टीमें भी टीकाकरण में लगाई गई हैं। इसके बावजूद टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। डॉ. चौहान ने कहा कि लोग टीके की दूसरी डोज भी लगवाएं, इसके लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी है। इसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. चौहान ने बताया कि जिले में टीके की कोई कमी नहीं है। जिन लोगों को टीके की पहली व दूसरी डोज लगवानी है वे आधार कार्ड के साथ टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे और पंजीकरण कराने के साथ ही टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed