{"_id":"6556605bf1e162e0460808f2","slug":"people-angry-over-non-repair-of-road-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-288600-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क की मरम्मत न होने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क की मरम्मत न होने पर भड़के लोग
विज्ञापन
नगर पंचायत सेलाकुई के वार्ड हरिपुर में दो महीने बाद भी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था जियो ने चार माह पूर्व बनी सड़क और पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। काम पूरा होने के बाद सड़क और पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की गई। लोगों ने कहा कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो कंपनी को क्षेत्र में काम नहीं करने दिया जाएगा।
सेलाकुई के पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह ने बताया, जियो कंपनी ने फाइबर लाइन बिछाने के लिए कईं जगह से सड़क की टाइल्स निकाली थी। लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया। बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। बताया कि फाइबर लाइन बिछाते समय पेयजल की लाइन भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण अशोक प्रसाद, धर्मेंद्र पसाद, अनिल कुमार, सुनील कुमार, सूरज सिंह ने बताया, कई बार नगर पंचायत कार्यालय और ठेकेदार से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि अगर सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो अन्य स्थानों पर कंपनी का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। ठेकेदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली के चलते सभी लेवर छुट्टी पर थे। बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी जगह मरम्मत कार्य शुरू कर दिए जाएगा।